दिल्ली-NCR में आम लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। शनिवार सुबह CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। दिल्ली में CNG का दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले भी पिछले 10 दिनों में दो बार कीमतें बढ़ चुकी हैं, जिससे कुल मिलाकर यह तीसरी बढ़ोतरी है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में CNG के

दाम 89.70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि गुरुग्राम में यह 86.12 रुपये प्रति किलो है। राजस्थान के अजमेर में CNG का रेट 90.44 रुपये प्रति किलो तक पहुंचकर रिकॉर्ड स्तर पर है। लगातार बढ़ते दामों से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट और सप्लाई बाधित होने से कीमतें बढ़ रही हैं। आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

