Narendra Modi की ऊर्जा बचत की अपील को लेकर अब Kamal Haasan ने भी समर्थन जताया है। एमएनएम अध्यक्ष और सांसद कमल हासन ने कहा कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी राजनीति से ऊपर होती है और मौजूदा वैश्विक संकट के समय देश को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते कई देशों ने ऊर्जा बचत के नियम लागू किए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से ऊर्जा बचाने की अपील सराहनीय कदम है। कमल हासन ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की सौर और पवन ऊर्जा

क्षमता में तेजी से वृद्धि हुई है और कोयला गैसीकरण, नवीकरणीय तथा परमाणु ऊर्जा में निवेश देश को विदेशी तेल और गैस पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा। वीडियो संदेश जारी कर कमल हासन ने केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने और ट्रेन, मेट्रो व बस किराए कम करने का सुझाव दिया ताकि लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अगर पूरा देश मिलकर इस संकट का सामना करेगा तो भारत और मजबूत बनकर उभरेगा।

