झारखंड की राजनीति में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला जब पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक एवं AIMIM पार्टी के वरिष्ठ नेता अकील अख्तर का जमशेदपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं, नारों और गर्मजोशी के साथ पार्टी नेताओं एवं समर्थकों ने अकील अख्तर का स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान अकील अख्तर ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि

कार्यकर्ताओं का यह प्यार और सम्मान उन्हें और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में AIMIM पार्टी झारखंड में एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर तबके की आवाज बनकर काम कर रही है और झारखंड की सरज़मीं पर बहुत जल्द AIMIM का झंडा बुलंद होगा। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

