पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर विधिक जागरूकता एवं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद सहित वरिष्ठ न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में बच्चों के अधिकार, शिक्षा, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो एक्ट और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि

बच्चों की सुरक्षा और उनका सर्वांगीण विकास समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल संरक्षण और बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता भी फैलाई गई। उपायुक्त ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न योजनाओं के जरिए हजारों बच्चों के पोषण और शिक्षा पर काम किया जा रहा है। इस दौरान मोटर दुर्घटना मामलों में 7 लाभुकों को कुल 98 लाख 18 हजार रुपये का मुआवजा चेक भी वितरित किया गया।

