मोहनिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर डेरा स्थित काली माता मंदिर के पूरब उस वक्त सनसनी फैल गई,जब सुनसान इलाके में एक अधजला शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि पहले व्यक्ति की हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को किसी केमिकल या ज्वलनशील लिक्विड से जलाया गया। इसके

बाद शव को मंदिर के पास फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर मृतक कौन है? उसकी हत्या किसने और क्यों की? पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
