दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजधानी में पिछले 13 साल से रुकी हुई राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब दोबारा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि 15 जून से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में किए गए ऑडिट में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। लगभग 1 लाख 44 हजार लोग आय सीमा से ऊपर पाए गए,

35 हजार लोगों ने एक साल से राशन नहीं लिया, जबकि 29 हजार राशन कार्ड धारकों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 23 हजार डुप्लीकेट कार्ड भी पाए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन अपात्र लोगों को हटाकर वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ दिया जाएगा। साथ ही आय सीमा को 1.25 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिससे अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

