हजारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल में छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी में संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 52 ग्राम ब्राउन शुगर और 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिससे इनके लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लोटवा जंगल के रास्ते ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर 20 मई को छापेमारी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी में राहुल कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार एवं मुकेश कुमार — सभी इचाक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं को गिरफ्तार किया गया। वहीं जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कम कीमत पर ब्राउन शुगर खरीदकर 1500–1600 रुपये प्रति ग्राम तक अपने सहयोगियों को बेचते थे, जबकि खुद 1400 रुपये प्रति ग्राम के आसपास खरीदते थे। इचाक सहित आसपास के क्षेत्रों में 2200 से 2400 रुपये प्रति ग्राम बिक्री का इनका नेटवर्क फैला हुआ था और मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर बेचा जाता था।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। राहुल कुमार पर इचाक थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य संगीन

धाराएं शामिल हैं। वर्ष 2020 से 2026 तक कई मामलों में इसकी संलिप्तता पाई गई है।दीपक कुमार के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में कई मामले दर्ज हैं, जिससे इसके लगातार नशा कारोबार में सक्रिय होने की पुष्टि होती है।विशाल कुमार वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूर्व में भी संदेहास्पद गतिविधियों में शामिल रहा है ।अमित कुमार 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नशा कारोबार से जुड़ाव सामने आया है ।मुकेश कुमार के ऊपर विस्फोटक अधिनियम एवं कोयला अधिनियम के तहत पुराने मामले दर्ज, जिससे इसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिलते हैं।पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के संगठित गिरोहों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पिछले सप्ताह में कुल 244 ग्राम ब्राउन शुगर जिसका बाजार मूल्य 25 लाख है ।अलग अलग थाना क्षेत्र पेलावल थाना क्षेत्र से 159 ग्राम, कोर्रा थाना क्षेत्र से 22ग्राम एवं इचाक थाना क्षेत्र से 55 ग्राम कार्यवाही के दौरान ब्राउन शुगर जब्त की गई है । वहीं इससे जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इस संबंध में इचाक थाना कांड संख्या 91/26 (दिनांक 21.05.2026) के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (मु) अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, इचाक थाना के पु अ नि नंदकिशोर दास सहित इचाक थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

