गौ संरक्षण को लेकर शंकराचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो हिंदू अपनी गाय बेचना चाहते हैं, उनसे गाय खरीदने की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी गाय को कटने के लिए न भेजा जाए। शंकराचार्य ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही एक नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, जो OLX की तरह काम करेगी। इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग अपनी गायों की जानकारी साझा कर सकेंगे और गौसेवा से जुड़े लोग उन्हें खरीद सकेंगे। उनका कहना है कि इस पहल का

उद्देश्य गायों को वध से बचाना और गौ संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वालों को इस पहल से सीख लेनी चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि सच्चा संत वही है जिसके मन में बुद्धि, हृदय में करुणा और संकल्प में दृढ़ता हो। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे गौ संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं।

