खगड़िया में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को अगुवानी गंगा घाट पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम सलाम किया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। घाट परिसर “भारत माता की जय” और “वीर

सपूत अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सेना के अधिकारी मौजूद रहे। गांधीनगर पसराहा निवासी परमानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज Command Hospital Lucknow में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

