अभिभावक संघ के बैनर तले उपायुक्त कार्यलय के समक्ष जिला अभिभावक संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो, जिला संयोजक राजेश कुशवाहा मुख्यरूप से मौजूद रहे।इस दौरान सैकड़ो अभिभावक जुलूस के शक्ल में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचकर धरना दिए।पंकज महतो ने कहा की निजी स्कूलों की मनमानी तरीके से एनुअल फीस के साथ अन्य शुल्क लेते है जिससे

अभिभावक त्रस्त हैं।यह लोग शिक्षा को व्यापार बना दिए हैं बच्चों का किताब कॉपी से लेकर अपनी मर्जी के दुकान से ड्रेस तक खरीदने के लिए विवस करते हैं।इन स्कूलों के मनमानी तरीके से फीस वसूली को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा की निजी स्कूल सरकार के किसी भी नियम कानून को नही मानते है और अपनी मर्जी से शिक्षा ब्यवस्था चलाते हैं।

