Hazaribagh विधायक Pradeep Prasad ने उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में व्याप्त पेयजल और बिजली संकट समेत कई जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने भीषण गर्मी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उत्पन्न पेयजल संकट, अनियमित बिजली आपूर्ति और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने

प्रशासन से इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। उपायुक्त हेमंत सती ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस दौरान शहर में सूख चुके और जर्जर पेड़ों की कटाई के कार्य शुरू कराने के लिए उपायुक्त का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से आम जनता को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

