हजारीबाग में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा गोरहर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और थाना की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर Amit Anand, बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Ajit Kumar Vimal, परि0 पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार एवं अनुभव भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी तथा थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार शामिल रहे। एसपी ने थाना में सभी पंजियों का अवलोकन किया और लंबित कांड, वारंट तथा

कुर्की मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान आमजन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी लाना प्राथमिकता है।
