उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने एक बार फिर सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों, खासतौर पर नमाज को लेकर सख्त बयान दिया है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने साफ कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं और किसी को भी सड़क रोकने या यातायात बाधित करने का अधिकार नहीं है। सीएम योगी के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में नई

बहस शुरू हो गई है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने सड़कों पर नमाज को लेकर अपनी आपत्ति जताई हो। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ कई बार सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाते रहे हैं। उन्होंने पहले भी प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात को बाधित होने से बचाना जरूरी है।

