हजारीबाग में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति अभियान के तहत मिडिल स्कूल कोर्रा में बालिकाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। अभियान के प्रथम चरण में 1500 पीस सेनेटरी पैड वितरण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बालिकाओं को बताया गया कि स्वच्छता के

प्रति जागरूक रहकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। संस्था के संरक्षक Chandra Prakash Jain ने कहा कि नारी शक्ति अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल है। वहीं संस्था के अध्यक्ष Karan Jaiswal ने कहा कि बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

