पाकुड़ के धनुषपूजा स्थित मध्य विद्यालय में पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। पत्रकार प्रीतम सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के पास एक गुमटी में नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही थी, जहां कुछ स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। जब पत्रकार बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्या सावित्री सोरेन से इस मामले पर सवाल किया, तो उन्होंने कथित तौर पर

पत्रकार से तीखी बहस की और बिना अनुमति वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। पत्रकार का कहना है कि प्रधानाचार्या विद्यालय के पास नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं। मामले को लेकर पत्रकार ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। वहीं यह विद्यालय पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रहा है।

