हजारीबाग के रहने वाले भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी Akash Jain को केंद्र सरकार ने National Testing Agency का ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे हजारीबाग में खुशी का माहौल है। आकाश जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग से प्राप्त की और बाद में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली से स्नातक किया। वह विनोबा भावे

विश्वविद्यालय में एमकॉम के गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी उन्होंने गुरुकुल कोचिंग संस्थान से की थी। इससे पहले आकाश जैन मुंबई में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स और कोलकाता में ईडी में संयुक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गुरुकुल संस्थान के निदेशक JP Jain ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।

