हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपूगढ़ा स्थित जिब्रालटर हाउस के पास नशे का कारोबार चल रहा है। इसके बाद सदर एसडीपीओ Amit Anand के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान रौशन कुमार, संदीप कुमार दांगी और सौरभ कुमार दांगी

को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, एक अपाची बाइक और एक क्रेटा कार बरामद की गई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

