हजारीबाग में शतरंज का महाकुंभ शुरू, 800 खिलाड़ियों के साथ फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का आगाज हजारीबाग के खेल इतिहास में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब Hazaribagh District Chess Association के तत्वावधान में चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन Vinoba Bhave University के मल्टीपरपज हॉल में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग सदर विधायक Pradeep Prasad ने शतरंज की पहली चाल चलकर किया। इस मौके पर देशभर से आए 800 से अधिक खिलाड़ी,

अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला चरण 16 से 20 मई तक ओपन कैटेगरी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा चरण 21 से 24 मई तक 1800 रेटिंग से कम खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा। पूरे टूर्नामेंट में 6 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसमें विजेता को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। कार्यक्रम निदेशक करण जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर आयोजन समिति की प्राथमिकता है। वहीं संघ के सचिव मनमीत अकेला ने कहा कि इस आयोजन से हजारीबाग में शतरंज को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
