Vinoba Bhave University की एनएसएस इकाई और आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वावधान में जीएम महाविद्यालय परिसर में झारखंड राज्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक Pradeep Prasad शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कीट विश्वविद्यालय के संस्थापक अच्युत सामंत के संकल्प को आत्मसात कर स्वस्थ और बेहतर झारखंड का निर्माण किया जा सकता है। वहीं हजारीबाग महापौर Arvind Rana ने कहा कि मानव सेवा ही

आर्ट ऑफ गिविंग का मूल उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण कर हजारीबाग को क्लीन और ग्रीन बनाने की अपील की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता करने, प्रेम और खुशी बांटने को ही आर्ट ऑफ गिविंग की सच्ची भावना बताया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, एनएसएस स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

