Narendra Modi के Abu Dhabi पहुंचने पर उनका भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। United Arab Emirates दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी का स्वागत यूएई के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सहयोग और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की

उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और यूएई के मजबूत होते रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी मुहर लग सकती है।

