BRICS बैठक में ईरान का बड़ा बयान, US-इजरायल की निंदा की मांग |

BRICS बैठक में ईरान का बड़ा बयान, US-इजरायल की निंदा की मांग |

Iran ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है। BRICS Foreign Ministers Meeting 2026 में ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने BRICS देशों से अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की खुलकर निंदा करने की अपील की। New Delhi में आयोजित बैठक में अरगची ने कहा कि दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जिसमें ग्लोबल साउथ की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि ईरान की लड़ाई सिर्फ उसका संघर्ष नहीं, बल्कि BRICS देशों और विकासशील देशों के हितों की रक्षा का मामला है।

ईरानी विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में हिंसा और संप्रभुता के उल्लंघन को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने वालों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। वहीं भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। जयशंकर ने दो-राष्ट्र समाधान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शांति और कूटनीति पर जोर दिया। नई दिल्ली में 14 और 15 मई तक चल रही BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा जारी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *