देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई NEET-UG परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में National Testing Agency ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद 21 जून 2026, रविवार को री-एग्जाम कराया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है। बता दें कि 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में

देशभर से करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब सभी अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी। वहीं इस पूरे मामले की जांच Central Bureau of Investigation को सौंपी गई है। सीबीआई ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपी जयपुर, 1 गुरुग्राम और 1 नासिक से पकड़ा गया है। देशभर में कई जगहों पर छापेमारी भी जारी है।

