प्रधानमंत्री Narendra Modi आज से अपने पांच देशों के अहम दौरे पर निकल चुके हैं। इस दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates से हो रही है। इसके बाद पीएम मोदी Netherlands, Sweden, Norway और Italy का दौरा करेंगे। आबू धाबी में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात यूएई के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े दो बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

इनमें लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर सहयोग अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य फोकस एनर्जी सिक्योरिटी पर है। ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। वहीं रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की छूट 16 मई तक ही लागू है। ऐसे में भारत वैकल्पिक ऊर्जा साझेदारों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि यूएई के साथ होने वाले समझौते भारत की ऊर्जा जरूरतों और अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं

