Pappu Yadav भागलपुर पहुंचते ही विक्रमशिला सेतु की बदहाल स्थिति को लेकर जमकर नाराज दिखे। उन्होंने पुल का निरीक्षण किया और निर्माण व रखरखाव में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि जिस कंपनी की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है, उस दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसी कंपनी को “फांसी दे देनी चाहिए”।

उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद Vikramshila Setu की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पप्पू यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन से पुल की स्थिति पर तुरंत ध्यान देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

