Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। बाजौर इलाके में पाकिस्तानी सेना के कैंप को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें कम से कम 15 सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने पहले सेना के कैंप में जोरदार विस्फोट किया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद भारी हथियारों से लैस आतंकवादी कैंप के अंदर घुस गए और सुरक्षा बलों के साथ लंबी मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। संगठन का दावा है कि हमला उसकी “स्पेशल इस्तशहादी फोर्सेज” ने अंजाम दिया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक हमला पूरी तरह सुनियोजित था और इसमें भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

