Bijapur में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने एक माओवादी डंप से 65 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी, भारी मात्रा में घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में माओवादियों के छिपे ठिकाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान जवानों ने बड़ी

मात्रा में हथियार, विस्फोटक और कैश बरामद किया। बरामद सामग्री में कई आधुनिक हथियार और विस्फोटक उपकरण शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम साबित होगी। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल आसपास के जंगलों में भी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

