Motihari पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई की योजना बना रहे 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन और एक ऑटो बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे और इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

