देशभर की जनता को आज से महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों कंपनियों की नई दरें आज यानी 14 मई से पूरे देश में लागू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत और उत्पादन

खर्च के चलते कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मदर डेयरी ने पूरे भारत में अपने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं, जबकि अमूल ने भी ग्राहकों को महंगे दूध का झटका दिया है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। रसोई का बजट पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है और अब दूध के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च और बढ़ सकता है। फिलहाल दोनों कंपनियों की ओर से जारी नई कीमतें आज से प्रभावी हो चुकी हैं।

