झारखंड में मई की तपती गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश और आंधी देखने को मिली। रांची में करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। चाईबासा में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने 14 मई को राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में

गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। वहीं 15 और 16 मई को कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों के नीचे नहीं रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार 19 मई तक राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा

