शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर आंदोलन तेज, पूर्व विधायक अकिल अख्तर का समर्थन Pakur के बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन महाधरना दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली जब पूर्व विधायक और AIMIM नेता Akil Akhtar धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को समर्थन दिया।

अकिल अख्तर ने कहा कि शेरशाहबादी समाज वर्षों से अपने अधिकार और पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन बरहरवा से निकलकर राजमहल, साहिबगंज और पाकुड़ तक फैल सकता है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, छात्र और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

