CBSE 12वीं में एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 111 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में सफल Hazaribagh के शंकरपुर स्थित Angels High School ने CBSE 12वीं परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। लगातार नौवीं बार विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा और सभी 111 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में सफल हुए। वाणिज्य संकाय में योगराज सोनी ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। कला संकाय में कुमारी अंकिता ने 96.4 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में खुशी कुमारी एवं सुमेधा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय का औसत परिणाम 85.52 प्रतिशत रहा। इस वर्ष 3 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 29 विद्यार्थियों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए हैं। विद्यालय की निदेशिका निशा जायसवाल और प्रधानाचार्या शिखा अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

