Hazaribagh के Saraswati Shishu Vidya Mandir, कुम्हारटोली के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में खुशी कुमारी ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि वाणिज्य संकाय में इंद्राणी मुखर्जी ने 79.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा प्रियांशु राज, सृष्टि कुमारी, समृद्ध सिंह और खुशी रंजन ने भी बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि छात्रों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

