CBSE 12वीं में माउंट एग्मॉन्ट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम Hazaribagh के कनहरी हिल रोड स्थित Mount Egmont School के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के छात्र कुमार

सुमीत राज ने रसायन शास्त्र में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि प्राची ने शारीरिक शिक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं सागर कुमार ने भूगोल में 97 प्रतिशत, इतिहास में 92 प्रतिशत और राजनीति विज्ञान में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय निदेशक सी.के. सिंह और ट्रस्टी मंजू सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफलता की खुशी में विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया।

