मैया सम्मान योजना को लेकर आंगनवाड़ी कर्मी पर आरोप, स्थानीय महिलाओं ने किया बचाव Jamadoba के 41 नंबर वार्ड में मैया सम्मान योजना का फॉर्म भरवाने को लेकर विवाद सामने आया है। आंगनवाड़ी कर्मी मीरा देवी पर फॉर्म भरने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। मामले की सच्चाई जानने के लिए हमारी टीम ने मौके पर

पहुंचकर बीएलओ मीरा देवी और स्थानीय महिलाओं से बातचीत की। स्थानीय महिलाओं ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मीरा देवी हमेशा लोगों की मदद करती हैं और उनसे किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। वहीं मीरा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

