धनुषपूजा विद्यालय के पास हादसा, नीम का पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा कल शाम हुई तेज बारिश और आंधी ने जहां शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर इसका असर शहर के धनुषपूजा विद्यालय के पास देखने को मिला। तेज आंधी की चपेट में आकर सड़क किनारे स्थित एक बड़ा नीम का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। पेड़ का ऊपरी हिस्सा विद्यालय की छत पर जा गिरा, जबकि

बाकी हिस्सा पीसीसी सड़क पर फैल गया। इसके कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

