हजारीबाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, एमवीआई बिरसु सिंह ने दिए यातायात नियमों के टिप्स हजारीबाग स्थित ICICI प्रूडेंशियल लाइफ कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोटर यान निरीक्षक (MVI) बिरसु सिंह और सड़क सुरक्षा विभाग के आईटी सहायक अरविंद कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एमवीआई बिरसु

सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए जरूरी है। आईटी सहायक अरविंद कुमार ने हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े वीडियो और डेमो के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। संस्थान की ओर से सड़क सुरक्षा टीम को सम्मानित भी किया गया।

