पाकुड़ जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा और प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता रेलवे मैदान से जुलूस निकालते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क पहुंचे, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सिर पर मटका रखकर और घड़ा फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त

किया। पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने राज्य सरकार पर बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। वहीं जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि सरकार चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में असफल रही है और स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

