उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, बिरसा आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना समेत कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के बीईईओ को छात्रवृत्ति योजना से संबंधित आवश्यक डेटा जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आवासीय विद्यालयों, अस्पतालों और मूलभूत

सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एकलव्य विद्यालयों के आधारभूत संरचना विकास के लिए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने, विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

