सत्य सनातन संस्था के आग्रह पर व्यवहार न्यायालय में कार्यरत चमन आलोक ने सोमवार को स्वेच्छा से रक्तदान कर 17 वर्षीय पवन रविदास की जान बचाने बचाई। पवन रविदास की तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मरीज को तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। मरीज के परिजनों ने रक्त की आवश्यकता को देखते हुए सत्य सनातन संस्था से संपर्क किया। सूचना मिलते ही संस्था ने तत्काल पहल करते हुए व्यवहार न्यायालय में कार्यरत चमन आलोक से संपर्क साधा। संस्था के आह्वान पर चमन आलोक बिना समय गंवाए पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचे और स्वेच्छा से अपना सातवां रक्तदान किया। चमन आलोक ने कहा कि यह उनका सातवां रक्तदान है और सभी स्वस्थ लोगों को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर, जिलाध्यक्ष हर्ष भगत तथा रक्त अधिकोष में कार्यरत नवीन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Posted inJharkhand
पाकुड़ में मानवता की मिसाल, चमन आलोक ने किया सातवां रक्तदान

