कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चौरसिया पुल के पास दुर्गावती नदी में दो लोगों के शब्द टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई है पुलिस को आशंका है कि यह हत्या का मामला है शवों के सर गायब होने के कारण पहचान में मुश्किल आ रही है पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और कैमूर पुलिस के मुताबिक यह मामला किसी दूसरे जिले का हो सकता है जिसकी सूचना आसपास के सभी जिलों को दे दी गई है कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गावती नदी के पास टुकड़ों में कटे शवों के मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने

जब नदी में एक शव के बिखरे हुए अंगों को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल ने बताया कि शवों का सिनाख्त नही मिलने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है उन्होंने आगे बताया की जिले में किसी के गायब होने की सूचना किसी भी थाने में नहीं है इसलिए शव किसी दूसरे जिले का हो सकता है। पुलिस ने आसपास के सभी जिलों को इसकी सूचना भेज दी है और सभी बिंदुओं पर गहनता से पुलिस जांच कर रही है। वही इस वारदात से आसपास के इलाकों के लोगों में डर का माहौल के साथ ही साथ चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

