मातृशक्ति दिवस के अवसर पर सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पहुंचकर माताओं के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे वृद्धाश्रम में खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला। पिंकी मंडल ने कहा माँ तो माँ होती है, चाहे वह जन्म देने वाली हो या जीवन में माँ का स्थान रखने वाली। कई माताएं वृद्धाश्रम में अपना

जीवन बिता रही हैं, लेकिन उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इन माताओं की सेवा और देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चा मातृशक्ति दिवस मनाना है। इस अवसर पर उन्होंने सभी माताओं का आशीर्वाद लिया और उनके साथ आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम में मौजूद माताएं भी इस पहल से बेहद खुश और भावुक नजर आईं।

