DAV में मातृ दिवस व रविंद्र जयंती मनाई गई |

DAV में मातृ दिवस व रविंद्र जयंती मनाई गई |

डी ए वी में मातृ दिवस बड़े उत्साह के माहौल में मनाया गया, जहां छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और हस्तनिर्मित कार्डों के माध्यम से अपनी माताओं को विशेष महसूस कराया। कार्यक्रम में माताओं के लिए खेलों और रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया जो मां बच्चे के अटूट बंधन को समर्पित था। इस विशेष अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के माताओं को विद्यालय आमंत्रित किया गया जहां बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम प्रकट किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने मां के परिवार को धुरी बताते हुए कहा कि मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है जो बच्चों को जीवनपर्यप्त सही शिक्षा देती है। वहीं रवींद्रनाथ की 165वीं जयंती भी उल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *