बड़ी खबर राजधानी Delhi से सामने आ रही है, जहां बारिश और तेज हवाओं के बाद अब एक बार फिर गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं, जिससे लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों

तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप निकलेगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गुरुवार को बादल छाए रहने की वजह से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि शनिवार तक यह बढ़कर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानि आने वाले दिनों में राजधानी में गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा।

