खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुपालन को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न होटल एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठानों के संचालकों को परिसर की नियमित साफ रखने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजनों से भी स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

