उपायुक्त श्री ऋतुराज ने प्लस टू उच्च विद्यालय डिमरा का औचक निरीक्षण किया।विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं,जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई

।जगह-जगह गंदगी देखी गई तथा विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों का संधारण अद्यतन नहीं पाया गया।वहीं लैब,स्मार्ट क्लास,पुस्तकालय एवं शौचालय फंक्शनल स्थिति में नहीं थे,जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं।निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के कई शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित 9 शिक्षकों के वेतन निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया।

