Bharatiya Janata Party के जमशेदपुर जिला इकाई ने पानी और बिजली संकट को लेकर Hemant Soren सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान

के बजाय सिर्फ दावे और वादे कर रही है। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das, विधायक Purnima Das Sahu समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार स्थिति सुधारने में विफल साबित हो रही है।
