Riju Dutta के एक बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता रिजु दत्ता ने दावा किया कि चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया और उनके परिवार की सुरक्षा का भरोसा भी दिया। रिजु दत्ता ने कहा कि 4 मई को चुनाव खत्म होने के बाद जब वह Purba Medinipur से लौट रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच उनकी गाड़ी फंस गई थी। उन्होंने बताया कि उनका ड्राइवर मुस्लिम था, लेकिन भीड़ ने हमला करने के बजाय कहा — “रिजु दा को जाने दो, रास्ता साफ करो।” उन्होंने यह भी कहा कि उसी

रात उनके घर के बाहर तनाव का माहौल था और परिवार को धमकियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क किया, जिन्होंने परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिया। रिजु दत्ता ने सार्वजनिक तौर पर Suvendu Adhikari से माफी मांगते हुए कहा कि वह पहले दबाव में थे। अब इस बयान को लेकर बंगाल की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है और इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

