पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे… तभी उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया… और ताबड़तोड़ 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में गोलियां सीधे उनके सीने में लगीं… गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है… फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर

जांच में जुट गई है… वहीं पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। BJP ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है… जबकि TMC ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्या ने बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है।

