ईश्वराम्मा दिवस पर पाकुड़ में आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन |

ईश्वराम्मा दिवस पर पाकुड़ में आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन |

ईश्वराम्मा दिवस के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, छोटी अलीगंज, पाकुड़ द्वारा एक भव्य आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर संकीर्तन से हुई। पंच कुण्ड हवन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाल विकास बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागी बच्चों के बीच सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किए गए तथा मुख्य अतिथियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। समिति द्वारा 101 जरूरतमंद लोगों को नए वस्त्र वितरण किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल द्वारा संगठन को ऑक्सीजन सिलेंडर सेट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ देवकांत ठाकुर द्वारा श्री सत्य साईं बाबा के दिव्य संदेश प्रस्तुत किए गए। महाआरती के पश्चात कृष्ण भजन एवं अंत में महा नारायण सेवा के अंतर्गत लगभग 2000 लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के कन्वीनर रवि ठाकुर, पूर्व कन्वीनर उत्तम कुमार सोरेन दास, आईटी कोऑर्डिनेटर सोम शेखर पाण्डेय, ट्रस्टी राजीव पांडे, जिला आध्यात्मिक कोऑर्डिनेटर आशा देवी, पवित्र दास, सूरज हाजरा, अपूर्व कर्मकार जैसे सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में मनिहारी टोला, लखीपुर, मुरली हॉल्ट, हिरणपुर, पतरापाड़ा, महेशपुर, दुमका, कालीकापुर, तलवाडांगा एवं कोटालपोखर से साईं भक्त आए थे। बतौर मुख्य अतिथि सबरी पाल, राणा ओझा, धर्मेन्द्र सिंह, डोली पांडे, दुर्गा मरांडी, प्राची चौधरी, रेवा घोष, अजय रविदास, किरण लाल कापड़ी, शकील अहमद, अमन केवट, मिथुन पाल, पिनाकी पांडे मौजूद थे।\

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *