समाजसेवी व आर टी आई एक्टिविस्ट सुरेश अग्रवाल ने ज़िले में कथित तौर पर हो रहे DMFT फंड के दुरूपयोग को लेकर स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए गत दिनों बयान जारी करते हुए कहा था इस मामले में उनके द्वारा विशेष प्रमंडल से लिखित सूचना मांगी गई है, हालांकि सूचना के बाबत विशेष प्रमंडल के अधिकारी ने सीधे तौर पर लिखित रूप से आवेदन नहीं मिलने की बात कही थी।

इस बाबत सुरेश अग्रवाल ने कहा कि विभागीय पदाधिकारी मीडिया को बरगलाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व उनके द्वारा मांगी गई सूचना के जबाव में विभाग की ओर से मात्र एक पन्ने की सूचना भेजी गई है जो कि अधूरी है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले को उच्च न्यायालय में ले जाएंगे।

